कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग और एचएमसीएच अलर्ट, सदर विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

दूसरी लहर की तरह नहीं हो कोई चूक- मनीष जायसवाल

हजारीबाग : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हजारीबाग जिले के स्वास्थ्य विभाग और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तैयारी का जायजा लेने सदर विधायक मनीष जायसवाल एचएमसीएच पहुंचे. जहां सिविल सर्जन कार्यालय के सभाकक्ष में हजारीबाग जिले के सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह और एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार एवं डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय कुमार सिंह समेत कई अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य की व्यवस्था को मुस्तैद करने के लिए चर्चा की और कई दिशा-निर्देश भी दिए.

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सीय लापरवाही हुई थी, वैसे तीसरी लहर में ना हो. इसके लिए व्यापक स्तर पर तत्काल कार्य करने की आवश्यकता है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिले में आरटी पीसीआर की जांच पिछले अक्टूबर महीने से बंद है. जिसे जल्द शुरू किया जाना चाहिए. जब तक आरटीपीसीआर की जांच शुरू नहीं हो जाती तब तक निर्बाध रूप से व्यापक स्तर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एंटीजन किट टेस्ट का कैंप आयोजित किया जाए. ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से कोविड की जांच करा सके.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगाए गए वेंटीलेटर की स्थिति को भी यथाशीघ्र तकनीकी व्यक्तियों द्वारा परखा जाए और जो कारगर नहीं है उन्हें भी ठीक कराया जाए. अस्पताल में संचालित करने वाले टेक्निकल हैंड्स को पदस्थापित किया जाए. पिछली लहर की तरह इस बार भी जरूरत के समय ये वेंटीलेटर दिखावे की वस्तु भर ना रह जाए. पर्याप्त मात्रा में कोविड़ मेडिसिन किट की खरीदारी समय पर हो, ताकि जरूरत पड़ने पर स्थिति अगर बिगड़ती भी है तो उसे काबू किया जा सके. ऑक्सीजन प्लांट से हर बेड तक पाइपलाइन के अधूरे कार्य को पूरा कर लें और ऑक्सीजन सप्लाई सही तरीके से हो इसकी भी विशेष निगरानी की करे.

सदर विधायक ने कहा कि जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर, रेगुलेटर, आपातकालीन एंबुलेंस के अलावे विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को अलर्ट मोड पर ड्यूटी पर तैनात करें. ताकि हजारीबाग में कोरोना की तीसरी लहर को काबू में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को हरसंभव इलाज हो सके. आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त बेडों की उपलब्धता के साथ बच्चों के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु वेंटिलेटर युक्त सेपरेट एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) और पिकु (बाल गहन चिकित्सा इकाई) में विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रशिक्षक चिकित्सा कर्मी को यथाशीघ्र पदस्थापित करने का भी आग्रह किया. इसके अलावे बेड की उपलब्धता, डॉक्टर के ड्यूटी रोस्टर को प्रतिदिन सार्वजनिक करने और जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने का आग्रह किया.

विधायक मनीष जायसवाल द्वारा दिए गए सुझाव पर जिले के सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह और एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके हर सुझावों पर स्वास्थ्य विभाग और एचएमसीएच द्वारा अमल करते हुए धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा. तीसरी लहर को लेकर विभाग और जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी. स्थिति की भयावहता को देखते हुए एचएमसीएच में कोविड़ को लेकर विशेष तैयारी अब भी जारी है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि उम्मीद है की स्वास्थ्य विभाग और एचएमसीएच तैयारी में पूरा एफर्ट लगाएगा और तीसरी लहर को मात देने में अहम योगदान निभाएगा.

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हमने प्रथम और द्वितीय लहर की तरह ही कोरोना की तीसरी लहर से भी निपटने के लिए तैयारी शुरू की है. उसी क्रम में स्वास्थ्य और चिकित्सा की स्थिति का जायजा लेने यहां पंहुचे. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कोरोना का खौफ लोगों के अंदर से निकल चुका है, लेकिन अब भी एहतियात जरूरी है. कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट में एक संक्रमित से 50 से अधिक लोग संक्रमित हो रहे है. उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के एहतियात का पालन करने का भी आग्रह किया.

रिपोर्ट : आशीष सिन्हा

स्वास्थ्य विभाग की प्रताड़ना से तंग आकर आयुष चिकित्सक ने विधान सभा गेट पर की आत्मदाह की कोशिश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img