Advertisment

HC में सासंद निशिकांत दुबे की पत्नी की कंपनी के नाम पर जमीन खरीद मामले में सुनवाई, अंतरिम राहत बरकरार

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में गोड्डा से सासंद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी के नाम पर जमीन खरीद के मामले में सुनवाई हुई। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने कंपनियों को पूर्व में दिए गए अंतरिम राहत को बरकरार रखा। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। इस संबंध में अनामिका गौतम की कंपनी ऑनलाइन इंटरटेनमेंट और धनभूमि की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने अदालत को बताया कि इस मामले में पूर्व में अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। जबकि उनकी ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। इस पर अदालत ने सरकार से पूछा कि अभी तक जवाब क्यों नहीं दाखिल किया गया है। इस पर सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने सरकार को अंतिम मौका दिया है। बता दें कि निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने अपनी कंपनी ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के नाम पर एलकेसी धाम में और धनभूमि के नाम पर देवीपुर में जमीन की खरीदारी की है।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...