शेल कंपनी मामले में सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों द्वारा शेल कंपनी में निवेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान सीएम हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने समय की मांग की.

जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले की

अगली सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद रखा गया है.

इस मामले में प्रार्थी शिव शंकर शर्मा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की गई है.

हाईकोर्ट में 23 जून को होगी सुनवाई

इधर झारखंड हाईकोर्ट में भी इस मामले में सुनवाई हुई.

अदालत में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महाधिवक्ता राजीव रंजन कोरोना से संक्रमित थे. इसलिए मामले की सुनवाई टाल दी जाए, जिस पर अदालत ने इस मामले की सुनवाई 23 जून को निर्धारित की है. उस दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कहा कि सरकार बार-बार समय ले लेती है इसलिए उनका आना संभव नहीं है. ताकि उनको भी आने में काफी दिक्कते होती है. तब अदालत ने कहा अगली सुनवाई वर्चुअल मोड में होगी.

मेरिट पर सुनवाई

वहीं ईडी ने कोर्ट में बताया कि उसके यह मामला में सबूतों के साथ छेड़ छाड़ और मिटाने की कोशिश हो सकती है. पार्टी की ओर से पक्ष रख रहे राजीव कुमार ने बताया कि मधुकोड़ा केस में कई अभियुक्त फरार है और विदेश में बैठे हुए है जो कि सबूत मिटाने और छेड़छाड़ की ओर इशारा करता है.

बता दें कि प्रार्थी शिवशंकर शर्मा की दोनों याचिकाओं को वैध मानते हुए हाईकोर्ट ने मेरिट पर सुनवाई शुरू की है, जबकि हाईकोर्ट में याचिकाओं के वैध करार दिए जाने के खिलाफ सरकार की ओर से दायर एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

विधायक दशरथ गागराई को रेल चक्‍का जाम मामले में सजा

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img