रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन को जमानत देने संबंधी झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।
जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने इस मामले में 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने से कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने चार जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।


