Heat Wave in Jharkhand : लू को लेकर अलर्ट जारी

रांची: Heat Wave in Jharkhand – राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है.  चार अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल और बारिश, तो कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. लू चलने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है.

अलर्ट में कहा गया है कि चार से छह अप्रैल तक कोल्हान और संताल वाले कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. वहीं, तापमान तीन से चार डिग्री सेसि तक बढ़ सकता है.

इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि पांच अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा.

Heat Wave in Jharkhand –

छह, सात और आठ अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. छह अप्रैल को राज्य के उत्तरी हिस्से (पलामू प्रमंडल और आसपास) और सात अप्रैल को उत्तरी के साथ-साथ मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

आठ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. चूंकि यह बारिश थंडर स्ट्रोम के कारण होनेवाली है, इस कारण पूरे जिले में बारिश नहीं होगी.

Heat Wave in Jharkhand – 

जहां से बादल गुजरेगा, वहां बारिश होगी. राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार को 35 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने छह अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि तक जा सकता है. इसके बाद मौसम में बदलाव होने पर तापमान थोड़ा गिर सकता है.

झारखंड मौसम को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात के साथ चल सकती है तेज हवा

Ranchi Airport Flight Update: खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित, Air...

 रांची एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। Air India और IndiGo की दो उड़ानें रद्द हुईं,...

PM Fasal Bima Yojana: दो साल में 73 लाख किसानों ने...

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो साल में 73 लाख किसान बाहर हो गए। क्लेम के आकलन में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और कम...

FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त...

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1...