Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

कल से फिर हीटवेव का अनुमान, रहें सतर्क

रांची: एक ओर जहां मंगलवार को दिनभर चुनावी तपिश का असर देखा गया वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने लोगों को राहत दी। हालांकि उमस भरी गर्मी का असर देखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो 5 से 10 जून तक राजधानी में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। 6, 7 और 8 जून को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में कहीं कहीं हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

वहीं दूसरी और 5 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से बानी देवघर, दुमका, गोड्‌डा, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़‌वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe