Commercial Advertisment

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा तालाब में आज सुबह एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तालाब में नहाने गया था, लेकिन अचानक वह गहराई में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

ये भी पढ़ें- Vice Presidential Election : सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक… 

Ranchi : एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का मांग पर अड़े लोग

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद नहीं मिलेगी, युवक को निकालना संभव नहीं है। इसी मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ये भी पढ़ें- Giridih : सरिया अस्पताल के जमीन पर बन रहे पानी टंकी निर्माण को लेकर विवाद, भाकपा माले ने दी चेतावनी! 

Ranchi : मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही एनडीआरएफ को सूचित कर दिया जाएगा, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं आती, वे न तो सड़क खाली करेंगे और न ही आंदोलन रोकेंगे।

ये भी पढ़ें- CP Radhakrishnan बने उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार, ‘तमिलनाडु के मोदी’ की ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री…

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन के लिए चुनौती है कि जल्द से जल्द राहत दल को मौके पर भेजकर युवक की तलाश शुरू कराई जाए, ताकि स्थानीय लोगों का आक्रोश थमे और जाम की स्थिति सामान्य हो सके।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने डाला हथियार, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज… 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Bokaro : बेरमो में पुलिस की बड़ी रेड: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Palamu Murder : प्रेमिका के सामने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...