बिना हॉलमार्क का नहीं चलेगा हेलमेट, नहीं तो…

पटना : राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस ने जब ई-चालान का सहारा लिया। तब लोग जुर्माना के डर से बाइक पर आगे पीछे हेलमेट लगाकर चलने लगे। लेकिन इस बात का खुलासा हुआ है कि फाइन से बचने के लिए लोग अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

दरअसल, लोग किसी भी तरह का मामूली हेलमेट पहनकर सड़क पर निकल जा रहे हैं। अब ऐसे में पटना की ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि हॉलमार्क के बगैर हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक चालकों पर जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए आज यानी शनिवार और रविवार को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार से पटना ट्रैफिक पुलिस अभियान चला कर ऐसे लोगों पर जुर्माना करेगी। ट्रैफिक पुलिस पूरण झा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे पटना में चलाया जाएगा।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...