हेमंत बिस्वा सरमा कल आएंगे Ranchi…

145
Ranchi
Ranchi
Advertisment

Ranchi – असम के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा 29 जून को एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रांची आएंगे। असम के मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा अपने एक दिवसीय दौरे पर 29 जून को विमान द्वारा 9.30 बजे पूर्वाह्न रांची आयेंगे।

Advertisment

पार्टी के जनजाति नेताओं के आवास पर करेंगे भेंट वार्ता

हेमंत बिस्वा सरमा का दिनभर सघन सांगठनिक कार्यक्रम है। शरमा पार्टी के जनजाति समाज के प्रमुख नेता गण जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रही श्रीमती सीता सोरेन, चाईबासा की प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के आवास पर जाकर मुलाकात ,भेंटवार्ता करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में विभिन्न बैठकों को करेंगे संबोधित

जिसके बाद हेमंत बिस्वा सरमा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आरोप पत्र, घोषणा पत्र समिति एवम महिला मोर्चा , युवा मोर्चा की बैठकों को भी संबोधित करेंगे। विश्व शरमा देर शाम को रांची से गुवाहाटी केलिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates