Himanta Biswa Sarma : मोदी जी 400 पार कर के ही सरकार बनाएंगे, एक भी सीट कम नहीं होगी…

रामगढ़ : झारखंड में 20 मई को चुनाव होने वाले है इसे लेकर प्रचार प्रसार तेजी से किया जा रहा है. आज रामगढ़ के रजरप्पा में भाजपा प्रत्याशी के मनीष जायसवाल के समर्थन में वोट की अपील करने असम के सीएम Himanta Biswa Sarma पहुंचे. सीएम शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा को क्यों 400 सीटें पार करना जरुरी है साथ ही उन्होंने झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मोदी जी 400 पार कर के ही सरकार बनाएंगे. एक भी सीट कम नहीं होगा.22 साल मैं कांग्रेस था कांग्रेस वालों का कहना है 300 से मोदी सरकार बने कोई आपत्ति नहीं है. बस 400 पार नहीं हो. कितना बेकार पार्टी है.

300 जब हमने पार किया तो 370 हटाया, सीएए आया, बाबरी मस्जिद के जगह में राम मंदिर बना. 400 पार हो जाएगा तो कशमीर भी भारत में मिल जाएगा.

Cesto mart add 13 22Scope News

300 में इतना काम हुआ, 400 पार होगा तो कितना ज्यादा काम होगा. 400 पार होगा तो पीओके में तिरंगा लहरेगा, पीओके हमारे पास भी होगा. ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर बनेगा. देश में यूसीसी आएगा, 400 पार होगा तो देश में यूसीसी आएगा.

असम के 12 जिलों में घुसपैठिए कब्जा कर के बैठे हैं. झारखंड के घुसपैठिए बैठकर आदिवासियों से शादीकर स्थानीय बन रहे हैं.

पूरा झारखंड में हमें हर सीट में बीजेपी को जीताना है. कांग्रेस जेएमएम घुसपैठिए तुष्टिकरण कर रहे हैं .मोदी जी ने एसटी एससी ओबीसी किसी का भी आरक्षण कम नहीं किया. मोदी जी ने एसटी को राष्ट्रपति बनाया.इससे पहले एससी को राष्ट्रपति बनाया.भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है.

अगर झारखंड को सुशासन मिले तो झारखंड देश का नंबर 1 प्रदेश बन सकता है. अगर ईडी सीबीआई नहीं होते तो झारखंड के कांग्रेस के नेताओं के घर से इतने पैसे कैसे निकलते झारखंड में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उसे खत्म करने के लिए ईडी सीबीआई चाहिए. झारखंड में हमें दुबारा भाजपा की सरकार बनानी है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...