राज्य की हेमंत सरकार लुटेरी है: अमर कुमार बाउरी

पलामूः पांकी विधानसभा अंतर्गत स्थानीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के विधायक मद से पूरे विधानसभा में महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीन एवं उपहार भेंट किया जाएगा। जिसकी आज शुरुआत की गई जिसमें मनातू प्रखंड के डुमरी, मझौली, नौडीहा, पदमा, रंगेया पंचायत के सभी महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच सिलाई मशीन वितरित किया गया।

ये भी देखें- आदिवासी हिंदू हैं, डी-लिस्टिंग क्रिश्चियन और मुस्लिम समुदाय से हो- पूर्व जज

मौके पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, स्थानीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता सहित अन्य अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प को करेंगे पूरा

मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प जो महिलाओं को स्वालंबी बनाना है उसका ये स्वरूप है जिसको पूरा कर रहें हैं विधायक डॉ मेहता।

अमर बाउरी 2JPG 22Scope News

उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया और कहा की जब से राज्य में हेमंत बाबू की सरकार बनी है तब से हरेक तरफ लूट ही लूट मची हुई है। बात बालू की हो या अबुआ आवास बनाने की। झूठी वादा की हो। वही महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ती जा रही है।

सखी मंडल की बहनों को सिलाई मशीन वितरित किया जाएगा

नक्सली लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा की पूरे पांकी विधानसभा में लगभग 60000 महिलाओं के बीच 5000 सिलाई मशीन वितरित किया जाएगा। बारी-बारी से सभी सखी मंडल की बहनों को सिलाई मशीन वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भाजपा के कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष बने अभिषेक कुमार

यह सिलाई मशीन महिला समूह के बीच वरदान साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। वहीं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी, लातेहार जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, उप प्रमुख कुसुमलता देवी, प्रभात भुइंया, अविनाश वर्मा, साधु मांझी, मनोज दुबे, निर्मल मेहता, संजय वर्मा, बच्चन ठाकुर, सत्येंद्र यादव, अजीत कुमार, विनय वर्मा, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, मंदीप मेहता सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!