हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य के लिए श्राप- सीपी सिंह

हेमंत सरकार ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और खाली कुर्सियों के बीच अपनी नाकामियों का मनाया जश्न

रांची : हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को लेकर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर निशाना साधा है. बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि दो वर्ष पूरे होने पर हेमंत सरकार ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और खाली कुर्सियों के बीच अपनी नाकामियों का जश्न मनायी. वर्तमान सरकार ने जनता के हित के लिए एक भी काम नहीं किया है.

सीपी सिंह ने कहा कि आज राज्य की जनता अफसोस कर रही है कि हमने बीजेपी की सरकार क्यों नहीं बनायी. आज हेमंत सरकार पूर्व की सरकार के द्वारा किये गए काम का ही उद्घाटन कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान सीपी सिंह ने नगर विकास और परिवहन विभाग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए. वहीं अपने कार्यकाल के उपलब्धियों को भी गिनाया.

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है जो राज्य के लिए श्राप के समान है. राज्य में हेमंत सरकार का ध्यान केवल तुष्टिकरण की राजनीति पर केंद्रित है. नगर विकास विभाग का मंत्री रहते विभाग का बजट हमने 3 गुणा करने का काम किया. वहीं हेमंत सरकार सत्ता में आते ही खजाना का रोना शुरू कर दी. पिछली सरकार ने पार्क, तालाब व राज्य के धरोहर स्थलों का सौंदर्यीकरण करने का काम किया है, लेकिन वर्तमान सरकार का इनसब पर ध्यान नहीं है. वहीं भाषा को लेकर भी पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सवाल उठाया है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

झारखंड का तुष्टीकरण कर रही हेमंत सरकार- राज सिन्हा

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img