रांची पूजा पंडाल 2025 : रांची में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल! 21 हजार किताबों के बीच सजी मां दुर्गा की प्रतिमा

रांची पूजा पंडाल 2025 : राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा का एक पंडाल अपनी अनोखी थीम के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अरगोड़ा चौक पर बने इस भव्य पंडाल को प्राचीन गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पंडाल की खासियत यह है कि यहां 21,000 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं, जो भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के महत्व को दर्शाती हैं।

ये भी पढे़ं- Ranchi Breaking : बूटी मोड़ में टंकी में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

रांची पूजा पंडाल 2025 : भव्य पुस्तकालय जैसा प्रतीत हो रहा है पंडाल

पंडाल का डिज़ाइन किसी भव्य पुस्तकालय जैसा प्रतीत होता है। प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का स्वागत किताबों से सजे दीवारों और आकर्षक सजावट से होता है। इन हजारों पुस्तकों के बीच देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad Murder : चाकू घोंपकर युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, झगड़े के बाद… 

यह अनोखा पंडाल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पुस्तक प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस थीम का उद्देश्य लोगों को भारतीय शिक्षा और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराना है। दशहरे के मौके पर इस पंडाल में भीड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और यह रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो गया है।

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धनबाद में नगर निगम के कचरा वाहन...

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज...

Gumla Girls Subroto Cup: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो...

Gumla Girls Subroto Cup: दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 65वें सुब्रतो मुखर्जी...