हेमन्त सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, मास्टर प्लान का देखा प्रजेंटेशन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके।

मेंटेनेंस फ्री निर्माण हो

रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए । इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो। इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए।

पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है । ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

कैंपस में सोलर पैनल लगाने पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया।

सभी खेलों के लिए एक अलग ज़ोन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो। ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में । इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में हो। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री राहुल पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक श्रीमती गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img