Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाना है ‘राज्य-प्रायोजित हत्या’ : बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना को “लापरवाही नहीं बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्या का प्रयास” करार दिया है। सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्याः मरांडी ने कहा कि यह मामला केवल डॉक्टर या टेकनीशियन की कमी का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता और राज्य सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्यु हो जाती है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्या कहलाएगी। संवेदनशील...

चुनाव के बीच खरना का प्रसाद खाने चिराग के घर पहुंचे CM नीतीश, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच छठ पूजा का महापर्व चल रहा है। कल यानी 25 अक्टूबर से चार दिन का चलने वाला महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी। कल नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत हुई। आज यानी 26 अक्टूबर को खरना है, वहीं 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य का अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।चिराग ने पैर छूकर नीतीश का लिया आशीर्वाद, फिर ले गए घर आपको बता दें कि इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बीच समय...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आक्रोश: कहा — “यह गलती नहीं, पूरे स्वास्थ्य तंत्र...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले को “अत्यंत भयावह और अमानवीय लापरवाही” बताया। मंत्री ने कहा कि यह घटना केवल एक चिकित्सीय गलती नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का प्रतीक है। जिन बच्चों की जिंदगी उपचार से बचाई जानी थी, उन्हें लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी ने आजीवन पीड़ा दे दी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होः  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केवल मुआवजे की घोषणा पर्याप्त नहीं है,...

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘झारखंड में ऐसा कानून बने कि घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें’

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची. असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा आज दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर झारखंड पहुंचे। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिस्व सरमा ने तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अभिनंदन एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया है। 14 में से 9 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत हुई है। इसलिए कार्यकर्ता सम्मान का हकदार है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा की गणित कमजोर है।99 सीट को ऐसा बता रहे जैसे 100 में मिला हो। ये तो 543 में 99 पाकर खुश हो रहे हैं और 240 जीतने वाली भाजपा को उपदेश दे रहे हैं। राहुल गांधी का ज्ञान हमेशा कम ही रहेगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। पंडित नेहरू के बाद भारत में कोई भी प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में पूर्वोत्तर भारत जिसमें असम, झारखंड, बिहार, उड़ीसा जैसे राज्य शामिल हैं, ने बड़ा योगदान दिया है। सूरज पूरब से उगता है। इसलिए विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी नया सवेरा होगा।

हिमंत बिस्वा सरमा का हेमंत सरकार पर निशाना

उन्होंने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन कोई स्वतंत्रता आंदोलन में जेल नहीं गए थे, बल्कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में गए थे और आज बेल पर बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि ये दलाल, बिचौलियों से घिरी सरकार है। जेल से आते ही इनके ही दबाव में चंपई सोरेन को हटा दिया, जबकि वे अच्छा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी का ढोंग करते हैं, लेकिन वे आदिवासी ने नेता नहीं बल्कि खुद के नेता हैं। उन्हें और किसी दूसरे आदिवासी की भलाई की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि हेमंत जी जनता से किए सारे वादे भूल गए हैं। प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी की जगह एक लाख भी नहीं दे सके, न बेरोजगारी भत्ता दिया।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सहायक पुलिस कर्मी धरना पर बैठे हैं, पारा शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं, किसानों का बकाया नहीं मिला। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रोज रोज घट रही है।  भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। घुसपैठियों के सरदार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के घर से करोड़ों रुपये मिले। कांग्रेस सांसद के घर 300 करोड़ नकद मिले। उन्होंने कहा यह पैसा लूट का पैसा है।झारखंड के आदिवासी मूलवासी का पैसा है। यह पैसा अगर खजाने में होता तो बेरोजगारी भत्ता मिल जाता। किसानों के कर्ज माफ हो जाते।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले राहुल गांधी झूठ बल रहे हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8500 रुपये खटा खट का क्या हुआ। कब हेमंत सोरेन इसे भेज रहे। अब तो ये 8500 से घटकर 1000 पर आ गए। वह भी नहीं दिया। ये तो उन्हीं की सरकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की दोस्ती ही इसी कारण है कि दोनों झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि आज ठगबंधन सरकार जल्दीबाजी ने अनाप शनाप घोषणाएं कर रही हैं, पर जनता यह समझ चुकी है कि इनकी नियत में क्या है। कौन घोषणा मन से कर रहे और कौन दिखावा के लिए।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी अपने पोते पोतियों को यही जवाब देंगे कि मैं मुख्यमंत्री था तो अस्पताल, नहीं बने लेकिन बालू का सिंडिकेट जरूर बना था। उन्होंने कहा कि जनता निराश है और हेमंत सरकार घुसपैठियों के संरक्षण में जुटी है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हु की धरती घुसपैठियों की धरती बन रही है। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल गई। लव जिहाद, लैंड जिहाद चरम पर है। आदिवासी बेटियों से बांग्लादेशी घुसपैठिए शादी कर जमीन कब्जा कर रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कानून बने, जिससे घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाले लोगों ने सबसे ज्यादा संविधान का अपमान किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए 1975 में इमरजेंसी लगाकर संविधान किसने बदला। ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमो को देने के लिए संविधान किसने बदला? उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस जैसा राजनीतिक कलाकार देश की जनता ने कभी नहीं देखा।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- भाजपा जो कहती है वह करती है

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सभी वर्गों केलिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनमन योजना जैसे अनेक योजनाएं उल्लेखनीय हैं। विभिन्न राज्यों में भी भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन झामुमो सरकार को अपने मैनिफेस्टो की कोई चिंता नहीं है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा ने राज्य बनाया है और इसके विकास की भी चिंता भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता चाहे युवा हो, महिला हो, किसान हो आदिवासी, दलित, पिछड़ा कोई वर्ग हो आने वाले विधानसभा चुनाव में ईवीएम के माध्यम से भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में मजबूत भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Posts

बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाना है ‘राज्य-प्रायोजित हत्या’ : बाबूलाल...

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून...

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से...

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel