Advertisment

Jharkhand Weather Alert: छठ पर्व पर कोहरा और हल्की बारिश की संभावना, कई जिलों में जारी हुआ Yellow Alert

छठ पर्व पर झारखंड में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया।


Jharkhand Weather Alert रांची: छठ पर्व के पहले दिन यानी शनिवार को रांची समेत कई जिलों में बादल छाये रहे। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Zone) का असर रविवार से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में दिखने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 28 से 30 अक्तूबर के बीच रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह कोहरा और दिन में बादल छाये रहेंगे।

29 और 30 अक्तूबर को झारखंड के दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी है।

Jharkhand Weather Alert:  सूर्यास्त और सूर्योदय का समय (27-28 अक्तूबर)

जिलासूर्यास्त (सोमवार)सूर्योदय (मंगलवार)
रांची17:1605:52
देवघर17:0705:48
धनबाद17:0805:47
दुमका17:0505:45
गढ़वा17:1905:55
लातेहार17:1705:55
गिरिडीह17:0905:49
सरायकेला17:1205:49
सिमडेगा17:1805:55
पूर्वी सिंहभूम17:1105:48

Jharkhand Weather Alert

मौसम विभाग ने 28 अक्तूबर को आंध्रप्रदेश की तरफ से आने वाले चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) के चलते 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8°C और न्यूनतम तापमान 20.4°C दर्ज किया गया। तापमान में क्रमशः 1.2°C और 0.4°C की गिरावट देखी गई है। वहीं मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया।

 

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...