रोहतास: रोहतास में होली की खुमारी लोगों पर चढ़ी हुई है। शहर से लेकर गांव तक लोग खुश हैं और अपनों में साथ होली का त्योहार मना रहे हैं। इस बीच होली के मद्देनजर हुड़दंगियों पर पुलिस भी पैनी नजर रख रही है। होली के अवसर पर रोहतास के जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने लोगों से भाईचारे के साथ होली खेलने की अपील की।
भोजपुर में गुटखा के पैसे के लेनदेन में बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली
साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर सजग भी दिख रहे हैं। जिले में हर जगह पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। रोहतास के नोखा, मोकर, सासाराम आदि जगहों पर पारंपरिक गायन के साथ चौपाल लगाकर होली का त्योहार मनाया जा रहा है।
रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/


