MSME Day की पूर्व संध्या पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

Seraikela Kharsawan: इंटरनेशनल MSME Day की पूर्व संध्या पर एचडीएफसी बैंक (HDFC) द्वारा एसिया (ASIA) के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को उनके उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य (MSME) एमएसएमई क्षेत्र के योगदान को मान्यता देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।

MSME Day : एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एमएसएमई इकाइयां भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय और समावेशी विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में बड़े उद्योगों की प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे उद्यमों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने नीति निर्माताओं से माइक्रो और स्मॉल उद्योगों को प्राथमिकता देने और वित्तीय सहायता बढ़ाने की अपील की ताकि संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने कार्यक्रम में बैंक द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को दी जा रही वित्तीय सेवाएं, ऋण योजनाएं और सलाहकार सहयोग की जानकारी दी और भविष्य में भी निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक मशीनों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे उद्यमियों ने सराहा।

Saffrn

Trending News

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का...

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के जीएफ़ए यूनिट परिसर में 28-29 अप्रैल को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन...

Jharkhand के पुलिसकर्मियों का वेतन शुरु, राज्यकर्मियों की उम्मीद जगी,ट्रेजरी घोटाले...

Jharkhand: Jharkhand के राज्यकर्मियों को बीते कुछ महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना...

Dhanbad के प्राथमिक विद्यालयों की खुली पोल: कहीं टूटती छत,कहीं चोरों...

Jharkhand: झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग भले ही बेहतर शिक्षा के दावे कर ले, लेकिन Dhanbad जिले के टुंडी प्रखंड से जो तस्वीरें सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img