वैशाली : वैशाली राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुड़ावनपुर थानान्तर्गत जुड़ावनपुर करारी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की बोझा लदे ट्रैक्टर धू-धूकर जल गया। मिली जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर करारी निवासी उमा सिंह के खेत में उमेश दास बटाईदारी गेहूं की खेती किए हुए था। उमेश दास रविवार की शाम लगभग छह बजे शाम में जुड़ावनपुर करारी ठंडा टोला बार्ड संख्या तीन निवासी मुलदीप पासवान पिता वीरेन्द्र पासवान की ट्रैक्टर से जुड़ावनपुर बरारी खेत से गेहूं की कटनी करवा कर 56 बोझा गेहूं खलिहान में ले जा रहा था। ट्रैक्टर ओवर लोड और 112 हजार बिजली की तार लटका होने से ट्रैक्टर बिजली के तार के सम्पर्क में आ जाने से गेहूं की बोझा में आग पकड़ लिया।
बता दें कि आग लगते देख ट्रैक्टर चालक इंजन को ट्रॉली से खोलकर दूसरे जगह पर ले जाकर खड़ा कर दिया। लेकिन 56 बोझा सहित ट्रैक्टर का ट्रॉली धू-धूकर जल गया। ग्रामीणों ने चापाकल एवं मोटर पंप की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग पर काबू पाता नहीं देखकर जुड़ावनपुर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलने ही जुड़ावनपुर थाना से फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक गेहूं की 56 बोझा और ट्रैक्टर की ट्रॉली धू-धूकर जल गई। इस घटना को लेकर किसान और उसके परिजनों का बुरा हाल है।
यह भी पढ़े : नॉर्थ बिहार में अपराधी घटना को अंजाम देने वाला अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट


