Desk. बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे की सूचना मिल रही है। इसमें चार यात्रियों की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में एक वाहन हादसे का शिकार हो गयी। इसमें सात पर्यटक सवार थे। सभी पंजाब के रने वाले थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल, जन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
Highlights