रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर

रांची: मौत की घाटी के नाम से कुख्यात चुट्टूपालू घाटी में एकबार फिर भीषण हादसा हुआ है. एक ट्रेलर ने पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर ही पलट गया. जिससे हाईवे पर परिचालन बाधित हो गया है. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.इस दुर्घटना में 4 लोग अभी घायल हैं, जिनमें से 3 लोगों को रांची बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है. दुर्घटना के 5 घंटे तक पूरी तरह घाटी से आवागमन दोनों ओर रामगढ़ से रांची और रांची से रामगढ़ बाधित रहा.

5 घंटे बाद सड़क पर बिखरे सरिया को रेस्क्यू टीम और रामगढ़ पुलिस ने हटा कर सड़क का वनवे चालू किया अभी वनवे से वाहनों का आवागमन चल रहा है दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. सरिया को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उपाय पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं.

दरअसल अनियंत्रित सरिया लदे ट्रेलर ने 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी. सरिया लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने मिनी टर्बो ट्रक को पहले टक्कर मारी, उसके बाद कार को टक्कर मारी और फिर एक-एक कर बुलेट, ट्रेलर और फिर बाइक को टक्कर मारकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया. जिसके कारण ट्रेलर में लदा सड़क के दोनों और बिखर गया.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img