आखिरकार हटाए गए होटवार जेलर

रांची: राज्य के कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने होटवार जेल के जेलर मुस्तकीम अंसारी को निलंबित कर दिया है। उनपर बगैर विधिवत अवकाश लिए छुट्टी पर जाने का आरोप है।

राज्य में ईडी की जांच के बाद से ही होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा सुर्खियों में है। मुस्तकीम अंसारी के स्थान पर सहायक जेलर देवनाथ राम को प्रभार सौंपा गया है।

पिछले दो साल के भीतर जेल से जेलर नसीम अंसारी, पूर्व काराधीक्षक बेसरा निशांत राबर्ट, जेलर प्रमोद कुमार हटाए जा चुके हैं। पूर्व काराधीक्षक हामिद अख्तर को हटाकर उन्हें कारा उप महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

जेल में पूर्व मंत्री आलमगीर, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल (रिम्स में इलाजरत), प्रेम प्रकाश, पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम, पूर्व मंत्री का निजी सचिव संजीव लाल, पंकज मिश्रा के अलावा करीब दर्जनभर बड़े जमीन कारोबारी आदि बंद हैं।

पूर्व में भी बंद बंदियों पर ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए षडयंत्र रचने का भी आरोप लग चुका है। ईडी के अधिकारियों की रेकी व नुकसान पहुंचाने को प्लान तैयार किया गया था।

मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस,...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...