आज चांद दिखा तो शुरू होगा रोजा, 21 मार्च को Eid की नमाज की संभावना

Ranchi: रमजानुल मुबारक का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद नजर आते ही माह ए रमजान की शुरुआत हो जाएगी। यदि बुधवार को चांद दिखाई देता है तो उसी रात से तरावीह की नमाज शुरू होगी और अगले दिन से रोजा रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पहला जुमे की नमाज 20 फरवरी को, दूसरा 27 को, तीसरा 6 मार्च को और चौथा 13 मार्च को अदा किया जाएगा। 13 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज भी होगी।

21 मार्च को ईद की नमाज की संभावना

20 मार्च को Eid उल फित्र का चांद देखा जाएगा। यदि चांद नजर आ गया तो 21 मार्च को ईद की नमाज अदा की जाएगी।

Eid के अवसर पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष इंतजाम किए जाएंगे

रांची के विभिन्न प्रमुख मस्जिदों में नमाज की खास तैयारी की जा रही है। मधुवन मार्केट मेन रोड, मदरसा गौसिया फिरदौस नगर, मणिटोला, आई विजन लालपुर, अंजुमन इस्लामिया और राय कंपाउंड कर्बला चौक में 10 दिनी तरावीह की विशेष व्यवस्था की गई है।

बाजारों में बढ़ी रौनक

माह ए रमजान को लेकर शहर के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लोगों ने सेवई, खजूर और अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। राशन और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है।

व्यापारियों का कहना है कि रमजान के मद्देनजर बाजार में खास तैयारियां की गई हैं।

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...