Advertisment

स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस ट्रक से टकरायी, 2 शिक्षक की मौत, 10 बच्चे घायल

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां परसथूआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस में सवार दो शिक्षक की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं चार अन्य शिक्षक भी घायल हो गए हैं। जिसमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है। मृतक विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले थे।

मृतक पुनीत कुमार सिंह BSC शिक्षक थे जो UP के रहने वाले थे

वहीं मृतक पुनीत कुमार सिंह बीएससी शिक्षक थे जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे। बता दें कि कैमूर जिला के चैनपुर के मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों का टूर लेकर एक बस पर सवार होकर सभी लोग पटना के लिए निकले थे। इसी बीच रोहतास जिला के परसथुआ के पास ये हादसा हो गया। मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक और बस में टक्कर हो गई।

Sasaram Acc 1 22Scope News

2 शिक्षक की हुई मौत, हादसे में 10 बच्चे भी घायल हो गए

वहीं घायल शिक्षक विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और एक महिला शिक्षा का ललिता कुमारी भी शामिल है। सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इस हादसे में 10 बच्चे भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Sasaram Acc 22Scope News

यह भी पढ़े : मैट्रिक परीक्षा 2026 : देर से पहुंचने के चलते कई सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, सेंटर पर हंगामा, गेट पर रोते रहे बच्चे…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...