आवास बोर्ड ने खाली करायी जमीन, अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराया

आवास बोर्ड ने खाली कराया जमीन, अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराया

रांची : आवास बोर्ड ने खाली करायी जमीन, अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराया- सहजानंद चौक

हरमू स्थित एक जमीन को लेकर विवाद हो गया है.

एक शख्स जो अपना नाम आर्यन कच्छप बता रहा है

उसका कहना है कि यह उसकी खतियानी जमीन है.

वह इसमें कंस्ट्रक्शन करवा रहा था, लेकिन आवास बोर्ड ने उस जमीन पर हुए कंस्ट्रक्शन को अवैध बताते हुए गिरा दिया. आवास बोर्ड के कनीय अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि अगर यह उस शख्स की जमीन है तो वह अपना पेपर प्रस्तुत करें. अब ऐसा गैंग तैयार हो गया है जो आवास बोर्ड की खाली जमीन पर झंडा गाड़ देता है और कहता है कि उसकी जमीन है.

अवैध कब्जा पर की जाएगी कार्रवाई

बताते चलें कि आवास बोर्ड ने अरगोड़ा थाना में आवेदन दिया था. जिसके बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस उक्त जमीन पर पहुंच कर बने हुए मकान को तोड़ा गया. और जमीन को मुक्त कराया. इस दौरान उक्त जमीन पर विवाद भी हो गया. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इस बाबत स्थानीय लोगों ने आवास बोर्ड पर आरोप लगाया. वहीं आवास बोर्ड के कनीय अभियंता ने कहा कि यहां जहां भी आवास बोर्ड की खाली जमीन है वहां लोग झंडा गाड़कर अपनी जमीन बता देता है. पूरे मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीन पर जिन लोगों का अवैध कब्जा है उस पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...