रांची: आवास बोर्ड एक बार फिर पुरे राज्य में चर्चा में आ गया है। बोर्ड की ओर से हरमू हाउसिंग कॉलोनी, अरगोड़ा और बरियातू हाठिसंग कॉलोनी में आवास बोर्ड के जमीन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वाले लगभग 400 लोगों को नोटिस भेजा है और इस मामले में जवाब मांगते हुए उनसे पूछा गया है कि व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन स्वयं कर रहे हैं या किसी दूसरे को किराए पर दिया गया है। इसके लिए कहां से अनुमति ली गई है।
नोटिस का जवाब नहीं देने पर बोर्ड कानूनी कार्रवाई करेगा। इधर, बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा व्यवसायिक गतिविधियों के अलावा कॉलोनी में चल रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों को भी टार्गेट करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित दूसरे राजनीति दलों का कार्यालय चलाने पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि कानूनी प्रावधान के तहत ही सभी कार्रवाई हो रही है।
बोर्ड के बायलॉज में राजनीतिक दलों को प्लॉट देने कोई प्रावधान नहीं है। का कोई उन्होंने कहा कि गलत तरीके से चल रहे राजनीति दलों के कार्यालय बंद कराएं जाएंगे। जरूरत पड़ी तो फोर्स लगाकर बिल्डिंग खाली कराई जाएगी। साथ ही व्यवसायिक गतिविधि चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।


















