Commercial Advertisment

Ranchi : दुकान के सामने पार्किंग करने की हिम्मत कैसे हुई कहकर युवक का फोड़ा सिर, मामला दर्ज…

Ranchi : राजधानी रांची में एक युवक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पार्किंग के छोटे से विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद एक पक्ष के युवकों ने एक युवक की  जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : महाकुंभ जाने के लिए चौपारण के पास दो दिनों से लंबा जाम, सैंकड़ों वाहनों की लगी कतार… 

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़ित दुर्गेश कुमार ने कहा कि वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गौशाला चौक का निवासी है। बीती रात को वह अपने घर के पास कार को पार्किंग में लगाकर सो गया। जब वह सुबह उठा तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला मुन्ना अग्रवाल कुछ युवकों के साथ खड़ा है।

Ranchi : गाली गलौज करते हुए एक साथ टूट पड़े कई युवक

जब उसने कार निकालनी चाही तो मुन्ना उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसका कहना था कि उसकी दुकान के सामने पार्किंग करने की हिम्मत कैसे हुई कहते हुए अपने साथियों के साथ उसपर टूट पड़े। युवको ने आव देखा ना ताव बेरहमी से पिटाई करने लगे। वह बार-बार छोड़ देने की बात कहने लगा पर वह नहीं माने।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : बगैर बैंक गारंटी नहीं मिलेगी जीएसटी लायसेंस-मंत्री राधा कृष्ण किशोर का ऐलान… 

घटना में उसका सिर फट गया है। फिलहाल वह इलाजरत है। हालांकि यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस रेस हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट करने वाले आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...

Bihar Dairy and Fisheries Development: बिहार के दूध, सब्जी और मछली...

Bihar Dairy and Fisheries Development, पटना: बिहार के किसानों, पशुपालकों और मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के...

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...