Ranchi Breaking : ईटकी में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र में देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, अर्धनग्न अवस्था में…

Ranchi Breaking : युवक की स्थिति गंभीर 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे किसी से बात कर रहा था तभी दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली युवक के पेट में लगी जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi डीसी के निर्देश पर आधी रात चले रात्रि निरीक्षण से मचा हड़कंप… 

इटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेराबंदी कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा कोई मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...