फुले, पेरियार के सपनों को पूरा करना जंगलराज कैसे हुआ- तेजस्वी यादव

Patna-विधान सभा में आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने आक्रमक रुप में दिखे,

भाजपा विधायकों के द्वारा किये जा रहे शोर शराबे के बीच तेजस्वी ने कहा कि

भाजपा के पास ऐसा कौन सा तिलिस्म है कि

जब वह नीतीश कुमार जी के साथ होती है, तब मंगलराज होता है,

लेकिन राजद के आते ही जंगल राज हो जाता है.

मुख्यमंत्री की पाठशाला में आइये और सीखिये कैसे दी जाती है नौकरियां-उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

भाजपा विधायकों के द्वारा लगातार टोका टोकी की बीच तेजस्वी ने कहा कि

आपने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों की बात की थी,

इस प्रकार अब तक 16 करोड़ लोगों को नौकरियां मिल जानी चाहिए थी.

आप बार-बार नौकरी की बात करते हैं, तो आइये मुख्यमंत्री की पाठशाला में और

सीखिये की नौकरियां  कैसै दी जाती है.

युवा सोच और अनुभव के लबरेज है हमारी सरकारउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार अनुभव और युवा सोच से लबरेज है.

उनका इशारा साफ तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था,

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फालतू के मुद्दों को हवा देती रहती है,

जनता के असली मुद्दे हैं दवाई, पढ़ाई, कमाई और कार्रवाई,

लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती.

फुले, अम्बेडकर और पेरियार के सपनों को पूरा करना जंगलराज कैसे हुआ

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा यह बतलाये कि युवाओं को 10 लाख नौकरियां देना,सबको शिक्षा देना, हर घर में नल जल देना जंगल राज है.

हम कबीर, रविदास, फूले, अम्बेडकर, पेरियार के रास्ते पर चल कर उनके सपनों को पूरा कर रहें है, इसे जंगल राज कहना बिहार की आत्मा को गाली देना है.

लालू नीतीश के रहते किसी में मुस्लिमों से मताधिकार छीनने की हिम्मत नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की ओर से मुस्लिमों का मताधिकार छीनने की बात की जाती है,

इसी सदन में एक भाजपा विधायक ने यह मांग रखी है,

लेकिन लालू नीतीश के रहते आप यह सोच भी नहीं सकतें.

दो ही रास्ते हैं, सामाजिक तनाव पैदा करना और

दूसरा गांधी,अम्बेडर के रास्ते पर चल कर सबका विकास करना.

Saffrn

Trending News

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img