धनबाद : मारपीट की शिकायत दर्ज कराने सोमवार को पहुंचे युवक से थाना में ऐसे-ऐसे सवाल किये गये की पीड़ित युवक भी अचरज में पड़ गया. थाना आने पर भुक्तभोगी पर दबाव बनाया गया कि जख्म के निशान दिखाये तभी एफआईआर दर्ज की जाएगी. शिकायतकर्ता से कहा गया कि खून दिखा नहीं तो फिर एफआईआर कैसे करेंगे.
क्या है मामला
बजाज फाइनेंस धनबाद कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत राकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सोमवार को कोर्ट रोड में कुछ युवकों ने मारपीट की. राकेश का आरोप है कि मटकुरिया निवासी राजीव रंजन नामक युवक समेत उसके कुछ साथी जबरन बजाज फाइनेंस के एक लोन धारक की गाड़ी को रोक कर फर्जी तरीके से चालक से लोन की राशि देने का दबाव बना रहे थे.
इस बात की जानकारी मिलने पर कोर्ट रोड पहुंचकर युवकों को मना किया और चालक को वहां से छुड़ाया. बाद में उपरोक्त लोगों ने घेर कर मारपीट की. मारपीट की शिकायत करने धनबाद थाना आया तो पुलिस शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया. बताया गया कि कहीं चोट के निशान नहीं है शरीर के किसी हिस्से से खून नहीं निकला तो फिर आखिर मारपीट का प्रमाण किया है.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
Highlights


















