रांची: फिट और हेल्दी रहने के आसान तरीके-हमें सदा अपने खानपान पर बखूबी ध्यान देना चाहिए
ताकि बीमारियों से दूर रहें.
लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने का वक्त नहीं है.
ऐसे में हम आपको बता रहे हैं, कुछ बेहद आसान 10 फंडे,
जिन्हें अगर आप हर दिन फॉलो कर लें तो बीमारियां आपके पास कभी नहीं आएंगी और
आप रहेंगे फिट और हेल्दी रहेंगे.

हेल्दी रहने के आसान तरीके, ब्रेकफस्ट है सबसे जरूरी
सबसे पहले तो हमें अपनी ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए.
सुबह उठने के बाद 2 घंटे के अंदर नाश्ता जरूर कर लें.
नाश्ता आप हेवी भी ले सकते हैं
क्योंकि यह सुबह की पहली मील होती है.

हेल्दी रहने के आसान तरीके : छोटी-छोटी मील लें
हर 2-3 घंटे के बाद कुछ न कुछ खाएं। चाहे वह दो बिस्कुट हो,
4-5 बादाम हो, एक केला हो या फिर कोई और फ्रूट.
ये सब भी छोटे मील में काउंट होते हैं.
बस, ध्यान रखें कि ये छोटे मील फ्राइड या स्वीट न हों.

रोटी और चावल मिक्स न करें
कभी 12 बजे दिन में तो कभी 4 बजे शाम में- इस तरह से लंच न करें.
लंच का एक समय फिक्स करें.
सबसे बड़ी बात ये है कि रोटी और चावल को मिक्स करके कभी ना खाएं.
एक वक्त में या तो रोटी ही खाएं या फिर चावल.

फ्राइड और मीठे से परहेज
अपनी डायट में से तली-भुनी और बहुत ज्यादा फ्राइड चीजों के साथ ही मीठे को भी निकाल देंगे
तो 3 महीने में 4-5 किलो वजन बैठे बिठाए ही कम हो जाएगा.
इसके लिए आपको एक्सर्साइज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

हेल्दी रहने के आसान तरीके : 15 मिनट की एक्सरसाइज
अगर आप खुदको एक हेल्दी और फिट रखना चाहते है तो
सुबह में रोजाना कम से कम 4 बार 15 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें.
या फिर आसपास ही कहीं 15 मिनट की ब्रिस्क वॉक कर लें.

सलाद का करें सेवन
हमेशा खाने के साथ सलाद जरुर खाए और फिर अपनी भूख के मुताबिक ही खाना खाए.
खाने के आधे घंटे बाद एक ग्लास छाछ जरूर पिएं.
इससे खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है और पेट ठंडा रहता है.

8 बजे तक ले लें डिनर
रात का खाना बहुत हल्का होना चाहिए.
रात को दो चपाती से ज्यादा न खाएं.
हो सके तो 8 बजे से पहले ही अपना डिनर खत्म कर लें.

फिजिकल ऐक्टिविटी कोई विकल्प नहीं
आजकल लोग कामों में इतना बिजी रहते है की वो अपने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना ही भूल जाते है.
हालांकि यह जरूरी नहीं कि आप जिम में जाकर ही एक्सरसाइज करें.
चाहे योग हो, डांस हो या फिर कोई भी एक्सरसाइज,
ये सब आपको हफ्ते में कम से कम चार बार जरूर करनी चाहिए.
क्योंकि फिट रहने के लिए फिजिकल ऐक्टिविटी करना बेहद जरूरी है.

हर दिन शरीर को दें 15 मिनट
रोज 5 सूर्य नमस्कार, 10 पुश अप्स और 10 बैठक करें.
यह महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं.
इसे करने में सिर्फ 4 मिनट ही लगते हैं.
साथ ही आप यह एक्सरसाइज दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं
तीन महीने लगातार इसे करने से फर्क आपकी आंखों के सामने होगा.

















