वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज में उत्पाद विभाग के टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से तहखाना बना कर रखे गए दो क्विंटल 86 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं उत्पाद पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम मलविंदर सिंह और गुरनाम सिंह है। दोनों तस्कर पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है। यह गांजा पंजाब से असम के लिए ले जाया जा रहा था।

गांजा बरामद

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से खाली कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर कंटेनर को बारीकी से जांच किया गया तो कंटेनर में तहखाना बनाकर रखे गए दो किविंटल 86 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है। बरामद गांजा की कीमत करीब लाखों रुपए आंकी जा रही है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...