Advertisment

तेल टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद

Updated : 17-10-2025

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजा का वजन लगभग 834 किलोग्राम है। पुलिस ने टैंक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर नेपाल के रहने वाले हैं। गांजा की खेप तेल टैंकर में नेपाल से तेल टैंकर में छुपाकर लाए गए थे। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर उनके बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज को खंगाल रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गांजा की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मेहसी थाना क्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के पास मुजफ्फरपुर लेन मुख्य सड़क पर एनएच-27 किनारे छापेमारी कर एक तेल टैंकर को सर्च किया गया तो उसके अंदर कई बंडलों में गांजा छुपाकर रखा गया था। टैंकर समेत गांजा को जब्त कर लिया गया है।

यह भी देखें :

साथ ही टैंकर के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार टैंकर चालक मंजीत तमांग नेपाल के धांदिग जिला स्थित मधिवेशी थाना क्षेत्र के धांदिग बागमती वार्ड नंबर दो का रहने रहने है। वहीं उपचालक निमा सिंह तमांग भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों खाली तेल टैंकर से गांजा की तस्करी बेगूसराय ले जा रहे थे। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपया बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : इस जिले की पुलिस ले रही ‘बड़ी गारंटी’, SP स्वर्ण प्रभात की पहल की जीत रही दिल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...