अभिनंदन समारोह में हम पार्टी के विधायक रोमित कुमार का हुआ भव्य स्वागत,विधायक बोले- अतरी विधानसभा का होगा व्यापक विकास
गयाजी: जिले के अतरी विधानसभा के खिजरसराय बाजार स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हम पार्टी से अतरी विधानसभा के विधायक रोमित कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, बुके व शॉल पहनाकर उन्हें बधाई दी।

कार्यकर्ताओं के कारण हुई हमारी जीत
इस मौके पर विधायक रोमित कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इन्हीं की बदौलत हमारी जीत हुई है। विगत 40 सालों से जीतन राम मांझी और उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन इस क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। उनका यह गृह क्षेत्र माना जाता है। यही वजह है कि जब हमें टिकट मिला तो अतरी के जनता ने यह सोचा कि बिना किसी लालच के ये लोग सेवा कर रहे थे। ऐसे में इन्हें मौका देना चाहिए और लगभग 26 हजार वोटो से हमारी जीत हुई है।

अतरी का विकास हमारी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि अतरी विधानसभा का व्यापक विकास करना और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में है। आज के कार्यक्रम में जिन लोगों ने अभिनंदन समारोह में अपनी सहभागिता दी है। उन्हें हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
ये भी पढ़े : BSEB मुख्यालय के बाहर आज बड़ी संख्या में STET अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



