रोहतास में धर्मांतरण के लिए मानव तस्करी !

मुफ्त शिक्षा और भोजन का लालच देकर तस्करी का खुलासा, 8 आदिवासी लड़कियों को कराया गया मुक्त

रोहतास : जिले के पहाड़ी इलाके में कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए मानव तस्करी का मामला सामने आया है.

नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर दीक्षा भूमि ट्रेन से महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने का

बड़ा मामला सामने आया. वहीं इस मामले को ह्यूमन ट्रैफिकिंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

प्रलोभन देकर नागपुर ले जाने की थी तैयारी

बताया जाता है कि इन बच्चियों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त भोजन का लालच देकर नागपुर के

ईसाई मिशनरी में रखा जाना था. कथित रूप से धर्मांतरण की बात भी सामने आ रही है.

रोहतास थाना तथा तिलौथू इलाके में इन दिनों पहाड़ी इलाके के रहने वाले जनजाति के

लड़कियों को प्रलोभन देकर नागपुर ले जाने तथा धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है.

एनजीओ तथा चाइल्ड लाइन की मदद से ऐसे 8 आदिवासी लड़कियों को मुक्त कराया गया है.

ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिये जिसे नागपुर भेजने की कोशिश की जा रही थी.

धर्मांतरण के लिए मानव तस्करी: एक मकान से 8 लड़कियां बरामद

बता दें कि 12 सितंबर को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने

एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया था. जिसकी निशानदेही पर महिलाओं के लिए

काम करने वाली एनजीओ ‘परिवर्तन विकास संस्था’ के सहयोग से जब रोहतास थाना क्षेत्र में

पिपराडीह गांव में दबिश दी गई, तो एक मकान के कमरे से 8 लड़कियां बरामद हुई.

जिसमें से दो झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है. जबकि अन्य लड़कियां कैमूर पहाड़ी के

हरैया, गोरियारी, नागा टोली, रेहल आदि गांव की है.

कैमूर पहाड़ी पर कई ईसाई मशीनरी सक्रिय

लड़कियों को बिचौलियों से बचाने वाली सविता डे ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा देने के नाम पर

इन अनपढ़ बच्चियों को ले जाया जा रहा था.

बताया जाता है कि कैमूर पहाड़ी पर कई ईसाई मशीनरी यहां सक्रिय हैं

जो गरीब आदिवासी बच्चियों को निशाना बना रहे हैं एवं उसे दूसरे प्रांतों में ले जाकर

नौकरी दिलाने के नाम पर धर्म परिवर्तन तक करवा रही हैं. फिलहाल सभी बच्ची को पटना जिला के मोकामा चाइल्डलाइन को सौंपा गया है.

धर्मांतरण के लिए मानव तस्करी: रोहतास थाना में एफआईआर दर्ज

इस संबंध में रोहतास थाना में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. लेकिन फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है. वहीं चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के लोग भी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं. जबकि सूत्रों की माने तो इलाके से 50 से अधिक लड़कियों को अब तक नागपुर के अलावा अन्य जगहों पर भेजा जा चुका है. बड़ी बात है कि इस ह्यूमन ट्रैफिकिंग में धर्मांतरण का भी जुड़ा हुआ है.

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img