मैं द्रौपदी मुर्मू….और बदल गया देश का इतिहास

भारत में गरीब के भी सपने पूरे होते हैं

नई दिल्ली : मैं द्रौपदी मुर्मू….और बदल गया देश का इतिहास– सात दशक से ज्यादा वक्त से देश इस पल का इंतज़ार कर रहा था. आखिरकार वो पल भी आ पहुंचा. सोमवार की सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में CJI एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को जैसे ही राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, भारत के इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात हुआ. पहली बार एक आदिवासी महिला देश के सर्वाेच्च शिखर पर आसीन हुई है.

भाषण की शुरुआत जोहार के साथ की

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले भाषण की शुरुआत देशवासियों को जोहार के साथ की. उन्होने अपनी सफलता का श्रेय देश की लोकतंत्र को दिया और अपनी उपलब्धि देश के उन तमाम लोगों के नाम किया जो समाज में सबसे निचले पायदान पर खड़े हैं. विनम्रता से देश के नागरिकों का अभिनंदन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनका सर्वाेच्च पद पर पहुंचना देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है.

राष्ट्रपति ने बाजपेयी का संदेश दोहराया

उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की ताकत है जिसने उन्हे राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाया है. सबके सहयोग से राष्ट्र निर्माण का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में गरीबों के सपने भी पूरे होते हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का संदेश दोहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. द्रौपदी मुर्मू ने अपने जीवन संघर्ष को भी याद किया और धरती आबा बिरसा मुंडा को अपनी प्रेरणा को स्रोत बताया.

युवा के आगे बढ़ने से बदलता है देश का भाग्य

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान से उन्हे प्रेरणा मिलती है. राष्ट्रपति ने देश की तरक्की खासकर कोरोना महामारी के दौरान वैश्विक भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की प्रक्रिया दुनिया के लिए मिसाल है. भारत को नई पहचान दिलाने में डिजिटल इंडिया की भूमिका की भी उन्होंने चर्चा की. युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि युवा जब आगे बढ़ते हैं तो देश का भाग्य बनाते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन

  • द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा के योगदान को किया याद
  • ‘बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा मिली’
  • नई जिम्मेदारी मेरे लिए बड़ा सौभाग्य
  • देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन
  • ये देश के सभी दलितों की उपलब्धि है
  • लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां पहुंचाया
  • भारत में गरीब के सपने भी पूरे होते हैं
  • सबके सहयोग से गढ़ेंगे नया भारत
  • महामारी में भारत की प्रतिक्रिया दुनिया के लिए मिसाल
  • युवा जब आगे बढ़ते हैं तो देश का भाग्य बनाते हैं
  • डिजिटल इंडिया ने भारत को नई पहचान दिलाई
  • दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं
Saffrn

Trending News

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img