बाप-बेटे क्या बोलते हैं कुछ पता नहीं – मंगल पांडे

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी का जीवन हमें बहुत प्रेरणा देता है। बिहार में अंगदान की सोच को बढ़ावा सुशील कुमार मोदी का ही देन है।

वहीं लालू प्रसाद यादव के सीएम नीतीश कुमार को लेकर दिए बयान पर मंगल पांडे ने कहा कि लालू परिवार को कुछ पता नहीं रहता है। सुबह में बेटा क्या बोलता है शाम को पिता क्या बोलते हैं पता नहीं होता है। सिर्फ टीवी में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में अनशन पर मंगल पांडे ने कहा कि मैंने भी सुना है। अनशन देने वाले काफी महंगे लग्जरी वैनिटी वैन लेकर अनशन कर रहे हैं। यह गाड़ी भी बिहार का नहीं पंजाब के नंबर का है। यह गाड़ी जो प्रशांत किशोर लेकर आए हैं बहुत ही आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

यह भी देखें :

मंत्री मंगल ने कहा कि मेरा 35 वर्ष का राजनीतिक अनुभव जिसमें इस तरह की गाड़ी लेकर कोई नेता अनशन देता है। यह अनशन सिर्फ नौटंकी है जो प्रशांत किशोर कर रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर पांडे ने कहा कि कोई भी नेता बने जनता उन्हें नकार चुकी है। बिहार का नेतृत्व एनडीए को ही मिलेगा। बिहार की जनता फिर से बिहार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एनडीए को देगी। तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगर अवसर भी मिला तो वह कुछ नहीं कर पाएंगे।
बिहार की जनता ने उन्हें जब मौका दिया तो कुछ नहीं कर पाए। पिता ने जो बिहार के साथ काम किया उससे ज्यादा बड़ा काम तेजस्वी ने बिहार को नुकसान करने के लिए किया है।

यह भी पढ़े : सम्राट का लालू पर तंज, कहा- डरे हुए हैं, बेटे को स्थापित करने में लगे हैं

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img