बिहार में फिर IAS अधिकारियों का तबादला, इतने को मिली नई जिम्मेदारी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव होने में करीब अभी चार महीने से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन नीतीश सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। कल यानी 21 जून को वृद्धापेंशन को तीन गुना बढ़ा दिया है जबकि जीविका कर्मियों का भी मानदेय को दोगुना कर दिया गया है। वहीं कल रात में ही सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं सरकार ने 124 को नई जिम्मेदारी दी है।

Goal 7 22Scope News

बिहार सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

बिहार सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 105 प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से 59 अधिकारी वेटिंग में थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 19 अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग भी की गई है। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

संजय कुमार पटना के ADM नगर व्यवस्था बनाए गए

बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से अधिकारी पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत थे। अधिकतर पदाधिकारियों को सचिवालय अथवा अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार को सहरसा का नगर आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग में निदेशक प्रशासन सुबोध चौधरी अब विशेष सचिव की भूमिका में रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। पटना में बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी विभिन्न विभागों में तैनात किए गए। वहीं, बिहार पुलिस के डीएसपी स्तर के 18 अधिकारी भी बदले गए हैं।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

वहीं उमेश कुमार भारती को उपसचिव बिहार कर्मचारी चयन आयोग, अखिलेश कुमार को सचिव श्रम संसाधन विभाग, अनिशा सिंह उपसचिव बिहार लोक सेवा आयोग, प्रियंका कुमारी सचिव समाज कल्याण विभाग, डॉ. महेंद्र पाल अपर सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शेख जियाऊल हक हसन अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह को आयुक्त के सचिव भागलपुर प्रमंडल, सुधीर कुमार को आयुक्त के सचिव मुंगेर प्रमंडल बनाया गया है। सुनील कुमार को रोहतास का अपर समाहर्ता शहर जिला लोक शिकायत निर्माण पदाधिकारी बनाया है।

यह भी पढ़े : मसूरी में ट्रेनिंग लेने के लिए जाएंगे बिहार के 29 IAS अफसर सहित 16 जिलों के DM

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img