Advertisment

Congress खत्म होगी तो BJP में होगा जश्न, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा…

बेगूसराय: बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन बिहार की राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में व्यस्त हैं साथ ही सभी पार्टियां बिहार में जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस बिहार में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कवायद कर रही है। एक तरफ राहुल गांधी खुद बार बार बिहार आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी बिहार के दौरे कर रहे हैं। Congress Congress Congress Congress Congress 

कन्हैया कुमार बिहार में पलायन रोको यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस की कवायद को सत्ता पक्ष हमेशा ही आड़े हाथों ले रही है और एक बार फिर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में आतंकी घटनाएँ घटती थी और अब मोदी की सरकार में उन हमलों के मास्टरमाइंड को पकड़ा कर भारत लाया जा रहा है। मुंबई में हुए 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को नरेंद्र मोदी की सरकार ने अमेरिका से पकड़ कर भारत लाया है।

यह भी पढ़ें – Patna: पलायन रोको यात्रा को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका, हिरासत में कन्हैया कुमार

अब उससे जब एनआईए पूछताछ करेगी तो फिर पाकिस्तान की पोल पट्टी खुलती ही चली जाएगी। नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश में आतंकवाद और उग्रवाद दोनों का विनाश होगा और वह हो रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में शांति के साथ विकास किया जा रहा है और ये सब चीजें कांग्रेस के लोगों को पसंद नही आ रही है। कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि उनके शासन काल में आतंकी घटना घटी, कई लोगों की जान गई और उसका मास्टरमाइंड अब तक पकड़ा नहीं गया था।

अमेरिका से नरेंद्र मोदी के कारण ही आज उस हमला के मास्टरमाइंड को भारत लाया गया है। हमलोग किसी बात का जश्न नहीं मनाते हैं बल्कि आतंकियों से चुन चुन कर हिसाब करते है। हम देश के अंदर आतंक और उग्रवाद करने वाले लोगों को भी चुन चुन कर खत्म कर रहे हैं। हम उस दिन जश्न मनाएंगे जिस दिन कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Congress कर रही बिहार के स्किल्ड लोगों की बेइज्जती, पलायन यात्रा पर NDA ने कहा ‘इतिहास…’

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...