ऐसे लगायेंगे काजल तो आपकी आंखें दिखेंगी खूबसूरत

रांची : काली-काली खूबसूरत आंखें सबको पसंद होती है. काजल और लाइनर से संवरी आंखें खूबसूरती

को बढ़ाती हैं, लेकिन जरा-सा काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब हो जाता है.

परफेक्ट काजल कैसे लगाएं और इसे फैलने से कैसे बचाएं ये हर किसी की ख्वाहिश होती है.

आप हमारे टिप्स को फॉलो किजिए यकीन मानिए, इन टिप्स को आजमाकर

आप आंखों को ऐसा लुक दे पाएंगी कि सभी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

eye1 22Scope News

आंखें खूबसूरती: ब्लैक आईशैडो पाउडर से करें सेट

अट्रैक्टिव आंखें पाने का सबसे आसान तरीका है, आंखों में काजल लगाना.

काजल को सेट करने के लिए ब्लैक आईशैडो पाउडर का इस्तेमाल करें.

आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए विंग्ड आईलाइनर भी लगा सकती हैं.

काजल का आप रोजाना यूज कर सकती हैं. आंखों के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर लगा सकती हैं, ताकि काजल लंबे समय तक टिका रहे.

eye12 22Scope News

अच्छी तरह साफ हो चेहरा

काजल को फैलने से बचाने के लिए जरूरी है कि आंखों के आसपास की स्कीन तैलीय न हो. अगर आंखों के चारों और थोड़ा-सा भी कुदरती तेल होगा तो काजल फैलने की पूरी आशंका होगी. ऐसे में काजल लगाने से पहले चेहरा धो लें और उसे अच्छी तरह से पोंछ लें. चेहरे और आंखों के आसपास की जगह को पसीने और तेल से बचाने के लिए वहां आप बर्फ भी रगड़ सकती हैं.

आंखें खूबसूरती: बाहरी कोनों को रखें ड्राई

काजल लंबे समय तक आंखों पर टिका रहे इसके लिए अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर अच्छी तरह पाउडरिंग करें ताकि बाहरी कोने ड्राई हो जाएं. उसके बाद काजल लगाएं या फिर काजल लगाने के बाद एक पतले ब्रश से थोड़ा सा न्यूट्रल टोन का आईशैडो लेकर नीचे वाली आइलिड पर हल्के से फैला लें, ताकि काजल जल्दी सूख जाए.

बार-बार आंखों को टच करने से बचे

काजल लगाने के बाद अगर आंख से आंसू आ रहा हो तो उसे हाथों से न पोंछे बल्कि टिशू पेपर या कॉटन बॉल को आंखों के कोने के पास लगाकर कुछ देर रखें. आखों पर हाथ बिल्कुल न लगाएं. एक बार आंखों में मोटा काजल लगाने के बाद उसे छुएं नहीं. ऐसे में कॉजल फैलेगी नहीं.

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...