अगर रक्सौल स्टेशन से यात्रा करने की सोच रहे तो हो जाइए सावधान, आवारा पशुओं का बना जमावड़ा

मोतिहारी : आप अगर रक्सौल स्टेशन से यात्रा करने की सोच रहे है तो सावधान हो जाइए। रक्सौल स्टेशन का प्लेटर्फम नंबर-1 आवारा पशुओं का जमावड़ा बना हुआ है और आपके जान को खतरा हो सकता है। रक्सौल स्टेशन के प्लेटर्फम पर यात्रियों के स्वागत में साढ़ खड़े मिलेंगे। आज रक्सौल स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर-1 पर मिथला एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक साढ़ प्लेटफार्म नंबर-1 पर आ गया। यात्रियों के रखे सामान को खाने का प्रयास करने लगा। साढ़ ने प्लेटफार्म पर सामान को खाने की कोशिश करने लगा यात्री जब भगाने की कोशिश किया तो साढ़ प्लेटफार्म पर दौड़ लगाने लगा। यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे। स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर दूर-दूर तक जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान नजर नहीं आ रहे थे।

Goal 6 22Scope News

यह रेल विभाग की बड़ी लापरवाही है – चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह रेल यात्री

इस सबंध में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह रेल यात्री परामर्शदात्री समीति के सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह रेल विभाग की बड़ी लापरवाही है। इस सबंध में डीआरएम से शिकायत करूंगा। वहीं स्थनीय समाजसेवी रंजीत सिंह ने कहा कि रक्सौल रेल प्रशासन सिर्फ लूटने में लगे रहते हैं। यात्रियों के सुविधा और ख्याल रखने से कोई मतलब नहीं है। जैसे साढ़ दौड़ रहे हैं कोई बड़ी घटना हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल है। यात्रियों के जान के सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली जीआरपी एवं आरपीएफ कहां है ? आवारा पशुओं के लिए नगर परिषद कहा है ? आखिर रक्सौल स्टेशन पर बड़े हादसे का इंतजार क्यों ?

यह भी पढ़े : राह चलती लड़की के साथ बीच सड़क पर युवक ने की रेप, लोगों ने पकड़कर जमकर की धुनाई…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...