अवैध शराब का धंधा ध्वस्थ

हजारीबागः हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। बताते चलें कि हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत डोई टांड, नवरंग पोखरिया के साथ दरिया गांव के कई जगहों पर अवैध रूप से देसी शराब बनाने का काम किया जा रहा था।

अवैध शराब 2 2 22Scope News

2800 लीटर जावा महुआ नष्ट

सूचना के आधार पर आज प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह इचाक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 2800 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया तो वहीं शराब निर्माण भट्टी सहित 14 ड्रम जावा महुआ को भी विनष्टीकरण किया गया।

ये भी पढ़ें-आदिवासी संगठनों ने ईडी को खुलकर दे दी चेतावनी, कहा..अगर सीएम को छूआ भी तो…. 

इस तरीके से कार्रवाई को लेकर देसी शराब निर्माण कर रहे लोगों के बीच हड़कंप देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस कार्रवाई में मुख्य रूप से इचाक थाना के एसआई धनंजय सिंह, टीनू कुमार, एएसआई सनातन मुर्मू, आरक्षी विवेक सिंह, आलोक सिंह, रिजवान अंसारी व अन्य जवान छापेमारी दल में शामिल थे।

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...