अवैध लॉटरी बेचने वाले ने युवती के साथ की छेड़खानी, मारपीट के बाद…

झरिया: धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। यह मामला डिगवाडीह माझी बस्ती का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-Gumla Breaking-टांगी से काटकर तीन लोगों की हत्या

एक युवती मौसमी एलायंस ने पड़ोस के रहने वाले अवैध लॉटरी बेचने वाले मुन्ना सिंह एवम उसके परिजनों पर घर में घुसकर तोड़ फोड़, मारपीट और छेड़छाड़ का शिकायत दर्ज कराई है।

2021 में छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ था

युवती ने इससे पहले भी मुन्ना सिंह पर वर्ष 2021 में छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया था। इसी केस उठाने के लिए 31 जनवरी को मुन्ना सिंह ने घर में घुसकर मारपीट की। युवती के अनुसार मुन्ना के सहयोगी मुराद अंसारी और निखत परवीन ने मिल कर मेरी बहन प्रियंका की भी पिटाई कर दी।

मारपीट 2 22Scope News

घर से उठा लेने की धमकी दी

युवती जब बीच बचाव करने पहुंची तो मुराद द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के उकसाने पर छेड़छाड़ कर घर से उठा लेने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें-ईडी को भानू प्रताप की चार दिनों की फिर मिला रिमांड

घटना की शिकायत थाना में करने पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। मुन्ना लॉटरी बेचता है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी को लिखित शिकायत दर्ज किया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!