नक्सली क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

मुंगेर : अवैध हथियार निर्माण करने वालों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि टेटिया बंबर थाना अंतर्गत नक्सली क्षेत्र में पकड़े गए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेटियाबंबर थाना अंतर्गत डंगरा गांव के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर अवैध आग्नेयास्त्र का निर्माण एवं तस्करी किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी में शामिल थानाध्यक्ष तारकेश्वर कुमार सिंह व पुलिस बलों के द्वारा डंगरा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचकर अवैध मिनीगन फैक्ट्री स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई प्रारंभ किया गया। छापेमारी अभियान के तहत दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। वहीं अन्य दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल पहाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र मुंगेर के सीता कुंड रामदियरी निवासी सिकंदर मंडल के पुत्र पवन मंडल और सीता कुंड कल्याण चक निवासी दामोदर यादव के पुत्र संटू कुमार यादव है।

यह भी पढ़े : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ...

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने फूलों...

LPG Price Hike Update: मिडिल ईस्ट संकट का असर, कमर्शियल सिलेंडर...

 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 220 रुपये तक बढ़े, जानें नए रेट और आम लोगों पर असर।LPG...

Crime News: ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे से करवाई 15...

 रांची के हिनू में ज्वेलरी दुकानदार ने 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर 15 लाख के जेवर चोरी कराए, डोरंडा थाना में मामला दर्ज।Crime...

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img