Hazaribagh : हथियार के बल पर जेवर सहित पैसे की लूट, चार गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गत 16 मार्च को शाम करीब 9:00 बजे कालीबाड़ी स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लाखों के जेवरात और रुपए की लूटपाट की घटना का उद्वेदन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पत्थर के खदान में डूबकर युवक की मौत, अबतक नहीं मिला शव… 

पूरे मामले पर प्रेस वार्ता करते हुए एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि इस पूरे मामले पर अनुसंधान करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

हथियार सहित कई सामान बरामद

टीम ने अनुसंधान तथा जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपियों के पास से कांड में शामिल दो ऑटोमेटिक पिस्टल, गोली के साथ एवं घटना में उपयोग में लाई गई दो मोटरसाइकिल जो बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था एवं सभी आर्टिफिशियल जेवर को बरामद कर लिया है।

Cesto mart add 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : रिश्ता हुआ तार-तार, भाई ने भाई का गला रेता, आगे फिर हुआ… 

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी डेविड मिंस चतरा के टंडवा का रहने वाला है तथा चार अन्य अपराधी जो इस घटना में शामिल थे जिनका नाम अविनाश कुमार, विद्या कुमार उर्फ बेदिया , पंकज कुमार, विक्रम कुमार, हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि