Advertisement
Advertisement

खबर का असर : बाल सुधार गृह से फरार 2 नाबालिग लड़की बरामद

कटिहार : कटिहार बाल सुधार गृह से 17 फरवरी को फरार दो नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कटिहार महिला विकास मंच के अध्यक्ष रश्मि कुणाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह दोनों नाबालिग लड़की भाग कर पटना पहुंच गई थी। जहां किसी तरह दोनों नाबालिग लड़की पटना में उनके संस्था तक पहुंच कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि न्यूज 22स्कोप की खबर का असर दिखा और दोनों नाबालिग लड़की पटना से बरामद कर ली गई।

कानूनी बाध्यता के कारण बहुत कुछ बोलने के लिए तो तैयार नहीं हुई – रश्मि कुणाल

हालांकि उन्होंने कानूनी बाध्यता के कारण बहुत कुछ बोलने के लिए तो तैयार नहीं हुई। प्रारंभिक पूछताछ में जो बातें सामने आई है उसमें इन बच्चियों के साथ कई तरह के शोषण की बात सामने आया है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला बात यह है कि 16-17 साल की इन बच्चियों को कुछ खास दवा भी खिलाया जाता है। जिसकी खुलासा इन बच्चियों ने संस्था से जुड़े लोगों के किया है। इस संस्था से जुड़े अधिवक्ता प्रियंका कुमारी भी कहते हैं कि उन्होंने भी बच्चियों से जो प्रारंभिक पूछताछ किया है उसमें उन लोगों ने तो किसी खास लोगो का नाम तो नहीं बताया है। कुछ कर्मियों द्वारा गलत आचरण करने के साथ-साथ ऐसी दवा दिए जाने की बात बच्चियों द्वारा कही गई है। जिससे बच्चों को शरीर में अलग तरह की बेचैनी होती है।

यह भी देखें :

फरार इन दोनों बच्चियों को तो फिर से रेस्क्यू कर लिया गया है

बताते चलें कि 17 फरवरी को फरार इन दोनों बच्चियों को तो फिर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अब भी आठ मार्च को फरार हुए एक और नाबालिग का कोई अता-पता नहीं चला है। ऐसे में इस रिमांड होम के बड़े-बड़े दीवारों के पीछे क्या चल रहा है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल कटिहार महिला विकास मंच के अध्यक्ष रश्मि कुणाल और बाल सुधार गृह के अधिवक्ता प्रियंका कुमारी इस मामले पर प्रशासन से विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बाल सुधार गृह से गायब हुई 2 नाबालिग लड़कियां

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...