बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग बच्चे ग्रिल काट कर हुए फरार, 3 बरामद

कटिहार : कटिहार बाल सुधार गृह एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। बताते चलें कि सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित बाल सुधार गृह से छह नाबालिग बच्चे मंगवलार की रात में खाना खाने के बाद ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलते ही बाल सुधार प्रबंधन में हलचल मच गई। फरार नाबालिगों के खोज के लिए सभी थानों को अलर्ट किया गया। इसके बाद तीन नाबालिग बच्चों की बरामदगी डंडखोरा थाना क्षेत्र के इलाके से हुई है। जबकि तीन नाबालिग बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

Goal 5 22Scope News

सुरक्षा गार्ड व CCTV कैमरे 24 घंटे बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों पर नजर बनाए रखती है

आपको बता दें कि बाल सुरक्षा गृह में सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों पर नजर बनाए रखती है। इसके बावजूद बच्चों का ग्रिल काट कर फरार होना कई सारे सवाल खड़े कर रही है। जानकारी हो कि यह इस वर्ष की तीसरी घटना है जहां बालिका सुधार गृह से नाबालिग बच्चियां फरार हुई थी। इससे पूर्व भी दो मरतबा बाल सुधार गृह से बच्चों की फरार होने की खबर सुर्खियों में रही है। बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा इस विषय पर उचित कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी देखें :

इस तरीके के घटना पर जांच कमिटी बनाई गई थी

हालांकि पूर्व में हुए इस तरीके के घटना पर जांच कमिटी बनाई गई थी। जिनके द्वारा बाल सुधार गृह का जांच भी किया गया था। लेकिन उस जांच का भी कोई असर प्रबंधन पर नहीं पड़ा। इसके बाद फिर से हुई घटना बाल सुधार गृह प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले पर कटिहार के एएसपी अभिजीत कुमार ने संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़े : खबर का असर : बाल सुधार गृह से फरार 2 नाबालिग लड़की बरामद

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...