Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में केंद्रीय नेताओं के साथ झारखंड के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन होगा।
ये भी पढ़ें- Ranchi : बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में इसपर बनी सहमति…
बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में झारखंड बीजेपी के प्रमुख नेता बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और कर्मवीर सिंह शामिल रहेंगे।
BJP कैंडिडेट के नामों पर हो सकती है चर्चा
इसके साथ ही बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- Breaking : मंत्री बन्ना गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल ! जानिए क्या है पूरा मामला…
बैठक के दौरान चुनाव को लेकर कई अहम रणनीतियों पर विचार हो सकता है। इसके साथ ही चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट के नामों पर भी चर्चा हो सकती है।
Highlights