हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज, लग सकती है कई प्रस्तावों पर मुहर 

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शाम 4:00 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में राज्य की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, जिससे यह समझा जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन कितना प्रभावी हो रहा है और लाभुकों तक उनका लाभ सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं। विभागीय मंत्री अपने-अपने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेंगे।

राज्य सरकार से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार होगा। साथ ही, राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में कुछ महत्त्वपूर्ण विधेयकों पर भी मुहर लग सकती है, जिन्हें विधानसभा में पारित कराया जाना है। आमतौर पर, विधानसभा में किसी विधेयक को पेश करने से पहले उसे कैबिनेट की मंजूरी दी जाती है, और फिर उसे सदन में प्रस्तुत किया जाता है। इसके बाद, राज्यपाल की स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जाता है।

बजट सत्र के समापन से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। चूंकि विधानसभा सत्र की कार्यवाही के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस कैबिनेट बैठक में कौन-कौन से महत्त्वपूर्ण फैसले लेती है।

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img