बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में खौफ के साये से प्रधानाध्यापक और शिक्षक, बताया जान का खतरा, मध्याहण योजना बना कारण
बांका : बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव के प्रोन्नत मध्य विद्यालय में की लगातार अनुपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना के बाधित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और एमडीएम प्रभारी पहुँचे विद्यालय
शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार और एमडीएम प्रभारी सुभाषचन्द्र पंडित विद्यालय पहुंचे…जहाँ उन्होंने मौजूद शिक्षकों से पूरी स्थिति की जानकारी ली,लेकिन… जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उसने सभी को चौंका दिया।

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय समिति के अध्यक्ष और पंचायत के उपमुखिया पर लगाया आरोप
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र प्रसाद ने विद्यालय आने में अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि विद्यालय समिति के अध्यक्ष और पंचायत के उपमुखिया पंकज दास ने उन्हें खुलेआम हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी… यहाँ तक कि उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसी धमकी के कारण प्रधानाध्यापक ने विद्यालय आना बंद कर दिया है।
वीडियो देखे….
प्रभारी शिक्षक ने भी रोते हुये कहा – जान जोखिम में नहीं डाल सकता
जब अधिकारियों ने विद्यालय का प्रभार सहायक शिक्षक अमीत कुमार को देने की बात कही…तो शिक्षक अमीत कुमार फुट-फुटकर रो पड़े और प्रभार लेने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि—
“मैं अपनी जान जोखिम में नहीं डाल सकता… कृपया मेरा ट्रांसफर करा दीजिए।” विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी स्वयं को जूनियर बताते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।
मध्याहण योजना में कमीशनखोरी है मुख्य कारण
वहीं, छात्रों ने भी मध्याह्न भोजन में अनियमितताओं की पुष्टि की है। कक्षा 7 और 8 के छात्रों ने बताया कि सप्ताह में मिलने वाला अंडा और फल अक्सर घटा दिया जाता था… शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से मध्याह्न भोजन की व्यवस्था दोबारा शुरू करवाई, जिसकी जिम्मेदारी सीआरसी लक्ष्मण पासवान को सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि— प्रधानाध्यापक और विद्यालय समिति के अध्यक्ष के बीच विवाद की सूक्ष्म जाँच की जाएगी।
फिलहाल लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को लेकर थाने को दी सूचना
पूरा मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी और उच्च प्रशासन को भेजा जा रहा है, और विद्यालय में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को ठीक करने के लिए थाना को पत्र भेजा गया है।
ये भी पढे : तेजस्वी के विदेश जाने पर सहनी ने कहा- सबका व्यक्तिगत अधिकार है, हमलोग चुनाव में खूब किए थे मेहनत
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


